ॐ जय जगदीश हरे
साझा गर्नुहोस्
भगवान विष्णुको लोकप्रिय आरती
भिडियो: T-Series Bhakti Sagar
सम्बन्धित भिडियो:ॐ जय जगदीश हरे (नेपाली)
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे।
भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥
ॐ जय जगदीश हरे॥
जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिन से मन का।
स्वामी दुःख बिन से मन का, सुख सम्पति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥
ॐ जय जगदीश हरे॥
मात पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी।
स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी, तुम बिन और न दूजा, आस करूँ मैं जिसकी॥
ॐ जय जगदीश हरे॥
तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।
स्वामी तुम अन्तर्यामी, पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सब के स्वामी॥
ॐ जय जगदीश हरे॥
तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता।
स्वामी तुम पालनकर्ता, मैं मूरख खल कामी, मैं सेवक तुम स्वामी, कृपा करो भर्ता॥
ॐ जय जगदीश हरे॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
स्वामी सबके प्राणपति, किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति॥
ॐ जय जगदीश हरे॥
दीन-बन्धु दुःख-हर्ता, ठाकुर तुम मेरे।
स्वामी रक्षक तुम मेरे, अपने हाथ उठाओ, अपने शरण लगाओ द्वार पड़ा तेरे॥
ॐ जय जगदीश हरे॥
विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
स्वामी पाप हरो देवा, श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा॥
ॐ जय जगदीश हरे॥
तन मन धन सब कुछ है तेरा,
स्वामी सब कुछ है तेरा, तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा॥
ॐ जय जगदीश हरे॥
Note: The video on this page belongs to its respective owner. We only display it through the YouTube iframe and claim no ownership of it.
भगवान विष्णुका लागि पवित्र संग्रह
पवित्र धार्मिक विधि र मन्त्रहरूले तपाईंको आध्यात्मिक यात्रालाई सफल बनाओस्







